40साल साथ साथ//पति के निधन का सदमा नहीं सह सकीं पत्नी, आधे घंटे बाद तोड़ा दम,एक ही श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Spread the love

पति के निधन का सदमा नहीं सह सकीं पत्नी, आधे घंटे बाद तोड़ा दम

गंगोह क्षेत्र के गांव कोली माजरा में एक मार्मिक घटना ने सभी की आंखें नम कर दीं। जीवन भर साथ निभाने वाले अमर सिंह और परवेश कौर ने मृत्यु के क्षणों में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।

बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर अमर सिंह का अचानक निधन हो गया। पति की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी परवेश कौर सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और करीब आधे घंटे बाद उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली।

🕯️ 40 वर्षों का साथ 🕯️ आधे घंटे में दोनों का निधन 🕯️ एक साथ निकली अंतिम यात्रा 🕯️ एक ही श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

इस भावुक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा है कि जीवनभर साथ रहने वाले पति-पत्नी मृत्यु में भी एक-दूसरे से जुदा नहीं हुए।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *