छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सोनहत थाना क्षेत्र के नौगईं गांव में मंगलवार देर रात रेत उत्खनन और परिवहन के वर्चस्व को लेकर चल रहा विवाद खूनी खेल में बदल गया। हमलावरों ने बीजेपी नेता और पूर्व जनपद अध्यक्ष भारत सिंह उर्फ लाला सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी को ट्रकों के बीच फंसाया और फिर उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा फूंक दिया। इस दर्दनाक हादसे में लाला सिंह समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।
शुरुआती जांच के मुताबिक, क्षेत्र में रेत खदान का ठेका ठाकुर भारत सिंह परिवार के पास था, जबकि त्रिपाठी परिवार के पास रेत परिवहन करने वाले टिपर ट्रक थे। दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेनदेन और वर्चस्व को लेकर महीनों से तनातनी चल रही थी। मंगलवार रात करीब 10 बजे जब भारत सिंह अपने साथियों के साथ बातचीत के लिए निकले, तो उन पर घात लगाकर हमला किया गया। हमलावरों ने फॉर्च्यूनर के आगे और पीछे ट्रक खड़े कर दिए ताकि कार निकल न सके। इसके बाद गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।
छत्तीसगढ़//बीजेपी नेता भारत सिंह को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया, लाला सिंह समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।












Leave a Reply