प्रयागराज//बेटे ने ही बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। जब सुबह पिता टहलने निकले थे

Spread the love

प्रयागराज के कर्नलगंज स्थित लल्ला चुंगी चौराहे पर शनिवार सुबह बेटे ने ही बुजुर्ग पिता की गोली मारकर ह*त्या कर दी। सुबह पिता टहलने निकले थे और इसी दौरान बाइक से अपने एक साथी संग आकर उसने भरे चौराहे वारदात अंजाम दी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से उसकी पहचान हुई। पुलिस आरोपी बेटे व उसके साथी की तलाश में जुटी है।

जिस स्थान पर वारदात हुई, वहां से विश्वविद्यालय पुलिस चौकी महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। शनिवार सुबह करीब 7 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि लल्ला चुंगी चौराहे पर एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होकर पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में मिले बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि उनके सीने में गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, जिसमें मिले वृद्धाश्रम के आईडी कार्ड से उनकी पहचान की गई।

मृतक की पहचान शिवकुटी थाना क्षेत्र के लाल की सराय निवासी राम दुलारे कोरी (70) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि वह टहलने के लिए जाते थे। मृतक टाइल्स मिस्त्री का काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *