देवनगरी में श्री राम कथा यज्ञ सप्ताह का भक्तिमय भव्य आयोजन
देवघर। प्रवेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा) देवघर
बाबाधाम की पावन धरा पर स्थानीय वैष्णवी होटल के भव्य सभागार में श्री राम जी भागवत भक्त मंडल ,मुरैना (म० प्र०) , के सौजन्य द्वारा आयोजित श्री राम कथा यज्ञ सप्ताह के भव्य आयोजन पर अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास श्री जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज श्री राम हर्षण मैथिल सरव्य पीठाधीश्वर श्री अयोध्या धाम के श्री मुख से निःसृत श्री राम-कथा का भक्तिमय व ज्ञानवर्धक आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान जगदगुरु स्वामी श्री बल्लभाचार्य जी के श्री मुख से भक्तिमय श्री राम कथा की अद्भूत, रोचक श्री राम प्रसंग पर अमृतवर्षा की जा रही हैं ।

भक्तिमय प्रस्तुति से भक्तगण व आगन्तुक भाव विभोर व राममय हो गए। उन्होंने कहा कि संत कभी झुढ नहीं बोलता। हमें अपने जीवन में श्रीराम के आदशों पर चलने की आवश्यकता है। इस भव्य आयोजन में भक्तगण भक्तिरस में डूबे रहें। इस अवसर पर विविध झांकियां भी दिखाई गई। मधुर -मधुर भजनों की अनुपम प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।












Leave a Reply