यूपी के नोएडा में सेक्टर 49 स्थित एक शोरूम के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग करते देख लिया। उसने बीच सड़क पर ही पत्नी और उसके दोस्त की पिटाई शुरू कर दी। महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पति और महिला के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों दिल्ली के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट हैं।
दिल्ली के सोनिया विहार की रहने वाली महिला ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने दोस्त पवन के साथ सेक्टर 49 के शोरूम में खरीदारी करने आई थी। इसी दौरान महिला के बड़े बेटे ने उसे फोन किया। वीडियो कॉल के दौरान पीछे बैकग्राउंड में शोरूम दिखाई दे गया। पति तुरंत लोकेशन ट्रैक करते हुए शोरूम पहुंच गया।












Leave a Reply