गोरखपुर ब्रेकिंग//पिता ने अपने 2 मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला।

Spread the love

गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने 2 मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला। घटना के बाद से एक तरफ जहां परिजन सदमे में है, तो वहीं गांव में मातम पर पसरा हुआ है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 स्थित बरवार गांव में एक ऐसी घटना घटी, जिसमें सभी को हिलाकर रख दिया। बता दें कि गांव के रहने वाले सत्यम कनौजिया के खिलाफ उसके पिता ने थाने में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात आरोपी सत्यम कनौजिया अपने दो मासूम बच्चों 8 वर्षीय बेटी परी और 5 वर्षीय बेटे अक्षत को घर लेकर था। इस दौरान उसकी पत्नी अपने मायके में थी। दोनों को दही में सल्फास मिलकर खिला दिया। सब कुछ देर बाद दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकालने के साथ ही उल्टी होने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *