Spread the love

झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता अंजनी वर्मा व‌अमित वर्मा को पितृ शोक
(जसीडीह)देवघर। प्रवेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा)

झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता अंजनी वर्मा व अमित वर्मा के पूज्य पिताजी स्थानीय जसीडीह थाना रोड निवासी भारतीय रेल से सेवानिवृत्त दिवंगत श्री एल०आर०सी० वर्मा के असामयिक निधन पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। और इसे अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हे ढांढस प्रदान किया। और कहा कि, दुःख कि इस घड़ी में ईश्वर परिजनों को धैर्य धारण करने की असीम शक्ति प्रदान करें। और मृतात्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा की मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर है यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता है। हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें।
वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *