Spread the love

बाबाधाम बाबा मंदिर में आयोजित संगीतमय भव्य भजन संध्या में आकर्षक अनुपम प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनमोहा
देवघर। प्रभाष गुप्ता (दर्शन समीक्षा)

नटराज की नगरी, बाबा धाम में बाबा बैधनाथ मंदिर प्रांगण में सुख, शांति, समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना हेतु आकर्षक मनमोहन भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ,जानीमानी प्रसिद्ध स्थानीय भजन गायिका बबीता पोद्दार, अतिथि, दीक्षा सिंह,रिया, अनन्या भारद्वाज एवं धनंजय तिवारी के अनुपम ,आकर्षक, मनमोहक, मनोरम प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया ,और पूरा वातावरण शिवमय हो गया। मधुर मधुर भजनों की प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनमोहा। और, श्रद्धालुगण मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। संगीत, ढोलक, नाल और पेड पर मोहन केसरी, लक्ष्मी नारायण पोद्दार, पप्पू जी, गोपाल जी, श्री प्रभाष गुप्ता, इत्यादि की सराहनीय भूमिका रही। श्रद्धा, भक्ति और शिव के जयकारो से पूरा वातावरण गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *