Spread the love

श्री रामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का तीन दिवसीय भव्य आयोजन 15 से 17म‌ई तक
देवघर। प्रवेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा )

आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के प्रचार- प्रसार हेतु एवं मानव कल्याण हेतु दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा श्रीरामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 15 से 17म‌ई तक प्रतिदिन संध्या 5बजे से 8 बजे तक धूमधाम सेआयोजित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय परिणय वाटिका ,दर्शनीया मोड़, (रा”गा मोड़ ),‌, में किया जाएगा। मौके पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सेवादार अजय कुमार झा ने बताया कि संस्थान के द्वारा पिछले चार दशकों से जनकल्याण एवं आध्यात्मिक जन जागरण हेतु श्री राम कथा, श्रीमद् भागवत कथा एवं विभिन्न आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाता रहा है।

इसी उद्देश्य से विशेष गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। कार्यक्रम में भगवान श्री राम एवं भगवान श्री कृष्ण के दिव्य जीवन एवं उनकी लीलाओं तथा गीता के आध्यात्मिक व ज्ञानवर्धक संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा ।आयोजन का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ते हुए समाज में नैतिक एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना है। संस्थान की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं नगर वासियों को परिवार सहित इस धार्मिक, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मौके पर, अजय कुमार झा, अमर प्रताप सिंह, गिरीश सिंह, गुंजन जी, प्रभाष गुप्ता, राजीव झा ,स्नेहा, बबलू, मुरारी, बंटी ,गोपाल जी,समाजसेवी मनोज कुमार सिंह, संजय सिंह, अमर सिन्हा ,पंकज सिंह भदौरिया, आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *