कोल्ड-ड्रिंक पीने से भाई और 4 बहनों की तबीयत बिगड़ी,
दुकानदार ने 6 महीने पुरानी कोका कोला दी — पीते ही उल्टी और चक्कर आने लगे*अलवर में कोल्ड ड्रिंक पीने से भाई और 4 बहनों की तबीयत बिगड़ी गई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उन्हें घबराहट, चक्कर और बेचैनी होने लगी। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।परिजनों ने जब कोल्ड ड्रिंक की बोतल की बारीकी से जांच की तो पता चला कि कोल्ड ड्रिंक 6 महीने पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी।
दुकानदार की इस बड़ी लापरवाही ने पूरे परिवार की जान जोखिम में डाल दी। यह मामला ककराली गांव का है।*कोल्ड ड्रिंक पीते ही चक्कर आने लगे*बच्चों के पिता रहमू ने बताया- शुक्रवार रात को मैं तुलेड़ा से खाद लेकर लौट रहा था। रास्ते में छठी मील स्थित एक दुकान से 2 लीटर की कोका कोला की बोतल खरीदी थी।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे बेटे मिश्रोक और बेटियों मुस्कान, जानिस्ता, रहीसन और जेनी ने कोल्ड ड्रिंक पी।कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद ही उनको घबराहट-बेचैनी के साथ उल्टी और आने लगे। आनन-फानन में सभी को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मैं कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी साथ लेकर आया। यहां कोल्ड ड्रिंक की बोतल को देखा तो पता चला कि करीब 6 महीने पहले कोल्ड ड्रिंक एक्सपायर हो गई थी।












Leave a Reply