॥ मंगलमय श्रावण मास ॥
भूतभावन भगवान महादेव की आराधना का पावन मास ही श्रावन मास है। आज से भगवान महादेव को अतिप्रिय उसी श्रावण मास का प्रारम्भ हो रहा है। भगवान शिव जैसा कृपालु-दयालु कोई दूसरा देव नहीं है। जल, दूध, वेलपत्र, भांग, धतूरा चढ़ाने एवं प्रणाम करने मात्र से ही ये प्रसन्न होकर मनोवांछित फल प्रदान कर देते हैं। भगवान महादेव स्वयं अभाव में रहते हुए भी भक्तों के अभावों को हरने वाले हैं।
आशुतोष भगवान महादेव की अल्प आराधना भी रंक को राजा बना देती है। इस पावन श्रावण मास में भगवान महादेव का अर्चन करके अपने जीवन को सफल एवं सार्थक बनाने का सौभाग्य हम सबको अवश्य प्राप्त करना चाहिए। भूतभावन भगवान महादेव से समस्त विश्व के मंगल एवं कल्याण की कामना करते हुए प्राणीमात्र पर उनकी कृपा दृष्टि बनी रहे, ऐसी साम्ब-सदाशिव प्रभु के श्री चरणों में प्रार्थना करते हैं।
पावन श्रावण मास शुभागमन की आप सभी को अनंत मंगल बधाई।
Leave a Reply