Spread the love

मकान पर कब्जे से परेशान महिला जहरीला पदार्थ खाकर मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंची, अस्पताल में भर्तीफिरोजाबाद की एक महिला शनिवार सुबह जहर खाकर मुख्यमंत्री आवास के पास कालिदास मार्ग पहुंची।

पुलिस ने महिला को तत्काल पकड़ लिया। जब देखा कि उसकी हालत खराब हो रही है तो तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वह मकान पर कब्जा होने की वजह से परेशान है। पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक एक महिला कालिदास मार्ग के पास पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने उसको देखा। कुछ संदिग्धता हुई तो पुलिसकर्मी उसके पास गए। महिला ने कहा कि उसने कुछ देर पहले जहर खाया है। ये सुनकर पुलिसकर्मी सन्न रह गए। उसको अस्प्ताल पहुंचाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम रुखसाना है। वह फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे के रुकनपुरा गांव की रहने वाली है।

एसीपी हजरतगंज अरविंद वर्मा ने बताया कि जानकारी की गई तो महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। वे लोग महिला को धमकी देते हैं कि उसके बेटे को जान से मार देंगे। महिला का कहना है कि मकान पर कब्जा होने और बेटे की हत्या की धमकी मिलने की वजह से वह बहुत दहशत में है। इसलिए उसने यहां आकर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

NBD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *