Spread the love

सहारनपुर

दूल्हे ने दहेज में मिले 5.51 लाख लौटाए, बोला- दुल्हन ही दहेज है, पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी शादी

सहारनपुर में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी में दहेज के रूप में मिले 5.51 लाख रुपये दूल्हे ने वापस लौटा दिए। दूल्हे ने कहा कि दुल्हन ही दहेज है।

दहेज को लेकर विवाहिताओं के साथ आए दिन अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सहारनपुर के बड़गांव के रहने वाले एक युवक ने ऐसे दहेज लोभियों के लिए एक मिसाल पेश की है। दुल्हन पक्ष ने दहेज में साढ़े पांच लाख रुपये दिए, जबकि दूल्हे ने यह कहते हुए रकम वापस लौटा दी कि दुल्हन ही दहेज है। यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी है।

मंगलवार को बड़गांव के गांव टपरी निवासी मास्टर कुशलपाल सिंह के बेटे मनीष पुंडीर (24) की बरात जिला मेरठ की तहसील सरधना के गांव रार्धना पहुंची। यहां सुनील सोम की बेटी मीना सोम से शादी के दौरान टीका प्रथा के लिए जब दुल्हन पक्ष 5.51 लाख रुपये की थाली लेकर दूल्हे के पास पहुंचा तो उसने थाली में से सिर्फ 551 रुपये शगुन के तौर पर स्वीकार करते हुए थाली उठाकर टीके की सारी राशि ससम्मान लौटा दी।
बरात में फिजूल खर्चे पर र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *