बड़ौत में पंचकल्याणक पंडाल से हटाई गयी थर्माकोल
बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। दर्शन समीक्षा
आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य एवं श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी, बड़ौत के तत्वावधान में 7 दिसंबर से बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज ए फील्ड में प्रारंभ होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के लिए बनाये जा रहे विशाल पंडाल से प्रशासन के निर्देशानुसार सभी थर्माकोल की सीट पांडाल के अंदर और बाहर से हटाई गई है। प्रशासन की गाइडलाइन के अंतर्गत आवश्यक संशोधन भी किए गए हैं।
मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि कल एसडीएम बड़ौत द्वारा नोटिस के बाद पंचकल्याणक समिति ने पंकज जैन अध्यक्ष एवं महामंत्री अजय जैन काले के निर्देशानुसार सुबह से ही थर्माकोल हटाने का कार्य शुरू कर दिया था। बताया कि जैन समाज भी चाहता है कि पंचकल्याणक का सभी कार्य प्रशासन की अनुमति के साथ सानंद संपन्न हो। बताया कि पंचकल्याणक की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।चौबीस तीर्थंकरों की 24 प्रतिमाएं पंचकल्याणक के माध्यम से शुद्ध होकर श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर दिल्ली रोड पर विराजमान होनी है।
महामंत्री अजय जैन काले ने बताया कि आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में, 7 दिसंबर को घटयात्रा एवं मंडप प्रतिष्ठा, 8 दिसंबर को गर्भ कल्याणक, 9 दिसंबर को जन्म कल्याणक, 10 दिसंबर को तप कल्याणक, 11 दिसंबर को केवल ज्ञान महोत्सव एवं 12 दिसंबर को मोक्ष कल्याणक महोत्सव के साथ प्रतिमाओं का शुद्धिकरण पूर्ण होगा एवं सभी प्रतिमाए मंदिर जी में विराजमान होगी।












Leave a Reply