सहारनपुर// जेल में बंदियों की सोच बदलने वाले अधिकारी किया गया प्रमोशन, बने जेलर,सेवा और कार्यशैली से अलग पहचान बनाने वाले डिप्टी जेलर अभय कुमार शुक्ला को उत्तर प्रदेश शासन ने पदोन्नति देकर जेलर नियुक्त किया है

Spread the love

सहारनपुर जेल में बंदियों की सोच बदलने वाले अधिकारी किया गया प्रमोशन, बने जेलर

सहारनपुर जिला कारागार में अपनी सेवा और कार्यशैली से अलग पहचान बनाने वाले डिप्टी जेलर अभय कुमार शुक्ला को उत्तर प्रदेश शासन ने पदोन्नति देकर जेलर नियुक्त किया है। इस सम्मान के साथ न सिर्फ उनके प्रशासनिक कौशल को स्वीकार किया गया, बल्कि उनके मानवीय दृष्टिकोण और सुधारात्मक सोच को भी सलाम किया गया है। अभय शुक्ला एक ऐसे अधिकारी हैं, जिन्होंने जेल को सिर्फ बंदियों के दंडस्थल की तरह नहीं देखा, बल्कि उसे एक सुधारगृह के रूप में विकसित किया – उन्होंने बंदियों को प्रेम, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान का पाठ पढ़ाया। उनके प्रयासों से जेल के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। जेलर अभय शुक्ला का मानना है। “हर बंदी के भीतर एक इंसान होता है, जिसे समझने और सुधारने की ज़रूरत है। इसी सोच के साथ उन्होंने जेल में रहने वाले कैदियों व बंदियों को नई दिशा देने का कार्य किया- उनके प्रेरणादायक शब्द और सहयोगी रवैये ने कई बंदियों की जीवन दिशा ही बदल दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *