विनय कुमार तिवारी को सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन का देवघर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया
देवघर। प्रवेश गुप्ता दर्शन समीक्षा
राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा का स्थापना दिवस मनाया गया । जिसमें विनय कुमार तिवारी को पूर्व सांसद हजारीबाग डा० यदुनाथ पाण्डेय जी के द्वारा अंग वस्त्र देकर सैल्यूट तिरंगा का देवघर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बधाई देने वालों में प्रमोद मिश्रा,मुन्नी झा , ममता गुप्ता,रविशंकर तिवारी, विजया सिंह, रुद्र शंकर शर्मा, संध्या कुमारी,उत्तम कुमार शाह ,कमल कश्यप, श्री प्रभाष गुप्ता आदि शामिल थे।











