मुंबई
चेंबूर के तिलक नगर स्थित अक्षय पैराडाइज सोसायटी में एक डिलीवरी बॉय की कथित हरकत से हड़कंप मचा हुआ है।
आरोप है कि सोसायटी में एक डिलीवरी बॉय लिफ्ट के अंदर पेशाब करने के बाद उसे हाथ में लेकर पी लेता है और फिर पार्सल की डिलीवरी करता है।
उसकी पूरी हरकत लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। सोसायटी के लोगों के अनुसार, लिफ्ट से लगातार दुर्गंध आने के बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
फुटेज देखने पर कथित इस घटना का पता चला।











