इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP Police SI भर्ती 2025 के नियुक्ति पत्र वितरण पर रोक……!!
इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के नियुक्ति पत्र (Appointment Letters) जारी करने पर interim stay लगा दिया है।
जस्टिस अनीस कुमार गुप्ता की पीठ ने यह आदेश श्याम सुंदर, कमलेश यादव, यश पांडेय और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया।
लिखित परीक्षा में बदले गए प्रश्नों को लेकर अभ्यर्थियों ने भर्ती बोर्ड के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसे बोर्ड द्वारा अनदेखा करने पर कोर्ट में याचिका दाखिल हुई।
12 अगस्त 2025 को विज्ञापित इस भर्ती की 14-15 मार्च को हुई परीक्षा में 10.77 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसका रिजल्ट 7 मई को जारी हुआ था।
हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा पक्ष रखे जाने के बाद अब इस पूरे मामले की अगली महत्वपूर्ण सुनवाई 5 अक्टूबर को तय की गई है।











