मध्यप्रदेश के खंडवा में 40 साल पुराने मामले में पुलिस ने 64 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 1986 में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। उस समय उसकी उम्र 24 साल थी, और गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी,
लेकिन उसके बाद वह लगातार पेशियों से गायब रहा। जिसके चलते उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी हो गया। करीब चार दशक बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे बस स्टैंड क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि उसे इतना पुराना मामला याद नहीं है और यह भी याद नहीं है कि उसने किस युवती से छेड़छाड़ की थी।











