पिता ने बेटे की गोलियां मारकर हत्या की
सिरसा। जमीन बेचने को लेकर चल रहे विवाद में पिता ने अपने ही बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने दामाद के साथ बेटे के घर पहुंचा था, जहां विवाद बढ़ने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता और उसके दामाद की तलाश शुरू कर दी है।











