Spread the love

पांचाल म्यूजिक सेन्टर पर प्रयाग संगीत समिति की प्रायोगिक परीक्षा हुई सम्पन्न

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। (दर्शन समीक्षा)

भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला में शास्त्रीय संगीत प्रदान करने वाले प्रमुख केन्द्रों में शुमार बड़ौत नगर के पांचाल म्यूजिक सेन्टर एवं संगीत महाविद्यालय में सोमवार को प्रयाग संगीत समिति की संगीत और नृत्य की प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न हुई। प्रायोगिक परीक्षा का शुभारम्भ बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन के पति अश्विनी तोमर व समाजसेवी पंड़ित घनश्याम शर्मा ने मॉं सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद पांचाल म्यूजिक सेन्टर एवं संगीत महाविद्यालय की और से महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित आये समस्त अतिथियों का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत व सत्कार किया गया। प्रायोगिक परीक्षा के अन्तर्गत गायन, वादन में – सितार, गिटार, तबला आदि व नृत्य में – कथक व भरतनाटयम के लगभग 60 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रायोगिक परीक्षा के परीक्षक नरेश शर्मा रहे। पांचाल म्यूजिक सेन्टर एवं संगीत महाविद्यालय बड़ौत के अध्यक्ष व संचालक संगीतज्ञ पंड़ित रामशरण पांचाल ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रायोगिक परीक्षा में शानदार प्रर्दशन किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर नितिन कुमार पांचाल, रामछैल पांचाल फरीदाबाद, वर्षा तोमर, दीपक राठी, प्रेमचन्द, विनित आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *