दिल्ली तीस हजारी कोर्ट
छह साल में शादी, तलाक का मुकदमा और फिर हैप्पी एंडिंग… सारे रंग एक जोड़े ने देख और जी लिए. जिससे तलाक चाह रही थी अदालत में उसकी एक मासूम मुस्कुराती नजर ऐसे पड़ी कि रिश्तों को लगी नजर उतर गई. और पति से ऐसी कस कर लिपटी कि तमाम गिले शिकवे आंसुओं के सैलाब में बह गए.
कोर्ट में पति से तलाक का केस लड़ रही शिखा अपने पति सौरभ से गले लगकर ऐसे रोई कि आंसुओं से तलाक के स्याह दस्तावेज गल गए. फिर गले हुए कागजों का क्या ही काम था. शिखा ने वहीं तलाक के कागज फाड़ दिए. आइए सुनिए हृदय परिवर्तन की ये कहानी.
“जानकारी के अनुसार, शिखा सिंह और सौरभ ने 2020 में शादी की थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला अदालत तक पहुंच गया। शिखा ने पति सौरभ पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस कराया था। इसी दौरान शिखा के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिवार ने उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया












Leave a Reply