Big Breaking//बैंकाक से मुंबई पहुंची मॉडल हर्षा सनी गिरफ्तार, बैग से 11.82 करोड़ रुपये से अधिक का कथित हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

Spread the love

बैंकॉक से मुंबई पहुंची मॉडल हर्षा सनी गिरफ्तार, बैग से 11.82 करोड़ रुपये से अधिक का कथित हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने बैंकॉक से मुंबई पहुंची 28 वर्षीय मॉडल हर्षा सनी को कथित तौर पर हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। हर्षा सनी साल 2025 की मिसेज केरल ब्यूटी प्रतियोगिता की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, 10-11 जून की रात एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई पहुंचने पर जांच के दौरान उनके ट्रॉली बैग से 12 वैक्यूम-सील पैकेट बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थ की कीमत 11 करोड़ 82 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *