गुजरात के अहमदाबाद के एक जूलरी शोरूम की चोरी इन दिनों चर्चा में है।
यहां काम करने वाली सेल्सगर्ल ने ही शोरूम से डेढ़ करोड़ से ज्यादा के जेवर उड़ा लिए।
युवती का चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इस मामले में अब खुलासा हुआ है कि युवती ने प्यार में पड़कर इस चोरी को अंजाम दिया। यह केस बेहद दिलचस्प है।
इसमें प्रेम प्रसंग से लेकर गहनों की चोरी, फिर होटल के कमरे में एक धोखा तक हुआ। हालांकि तमाम उठापटक के बाद अब सेल्सगर्ल हर्षिदा को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि उसका बॉयफ्रेंड चोरी के गहनों के साथ अब भी लापता है।












Leave a Reply