कौन है शिवराज मोटेगांवकर जिसने नीट पेपर लीक किया

Spread the love

लातूर के एक प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान के निदेशक शिवराज मोटेगांवकर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट पेपर लीक मामले में सोमवार को पुणे से गिरफ़्तार कर लिया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने मोटेगांवकर को नौ दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है.

रसायन विज्ञान के प्रोफे़सर के रूप में पहचाने जाने वाले मोटेगांवकर ने लातूर में नीट और जेईई परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है.

मोटेगांवकर लातूर स्थित कोचिंग संस्थान रेणुकाई करियर सेंटर (आरसीसी) के संस्थापक हैं.

इस संस्थान की स्थापना साल 2003 में हुई थी. शुरुआत में आरसीसी में ‘महाराष्ट्र होटल मैनेजमेंट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट’ (एमएच-सीईटी) की तैयारी कराई जाती थी. source: BBC.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *