अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार ने दावा किया है कि ‘चीन ताइवान पर कभी भी हमला कर सकता है।
एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के कई सलाहकारों को अब यह डर है कि अगले पांच वर्षों में चीन ताइवान को निशाना बना सकता है जिससे वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए बड़े जोखिम पैदा हो सकते हैं।
ट्रंप के सलाहकारों का ये दावा उस वक्त आया है जब डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग की यात्रा कर लौटे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की यात्रा के दौरान दोस्ताना माहौल होने के बावजूद कुछ चिंताएं सामने आईं। हालांकि ट्रंप चीन से खाली हाथ ही लौटे हैं और इस दौरान शी जिनपिंग ने ताइवान को लेकर अमेरिका को गंभीर चेतावनी दी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक कहा जाता है कि बीजिंग यात्रा के दौरान शी जिनपिंग की तरफ से आयोजित औपचारिक स्वागत और विशेष पहुंच का ट्रंप ने खूब आनंद लिया। लेकिन सलाहकारों का मानना था कि बातचीत के दौरान शी का संदेश कहीं ज्यादा सशक्त भू-राजनीतिक संकेत दे रहा था। रिपोर्ट में ट्रंप के एक सलाहकार ने कहा कि शी जिनपिंग चीन को एक ‘उभरती हुई शक्ति’ के बजाय संयुक्त राज्य अमेरिका के ‘बराबर की शक्ति’ के रूप में












Leave a Reply