उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा सोमवार सुबह 7.30 बजे ईसानगर के उचगाव भरेहता रोड पर हुआ है. जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर से मैजिक गाड़ी सवारी भरकर लखीमपुर से सिसैया जा रही थी. इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सामने टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. इस हादसे में कई लोग सीट के नीचे फंस गए, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.
जानकारी के मुताबिक, आखिरी तीन शवों की शिनाख्त की गई. ये तीनों बहराइच निवासी थे.
मौके पर मची चीख-पुकार
जानकारी के मुताबिक, मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था. टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी खमरिया भेजा. हालांकि इस हादसे में सभी 10 लोगों की मौत हो गई है.












Leave a Reply