ट्रंप को गोली मारने वाला कैलिफोर्निया में टीचर है

Spread the love

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल के अंदर बड़ी घटना होते-होते बच गई.

पत्रकारों संग डिनर के बीच डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप सहित वहां मौजूद लोगों पर एक हमलावर ने हमला करने की कोशिश की.गनीमत रही कि ट्रंप और उनकी पत्नी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए. अब हमलावर पुलिस गिरफ्त में है और खुद डोनाल्ड ट्रंप ने उसकी पहली तस्वीर पोस्ट की है. ट्रंप ने इस बाबत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमले की जानकारी भी दी.

कौन है हमलावर कहां का रहने वाला है?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में आरोपी शूटर की यह फोटो पोस्ट की. हालांकि उन्होंने उसपर कुछ लिखा नहीं. हमलावर की जानकारी उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है. हमलावर कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला है और उसका नाम 31 वर्षीय कोल टोमस एलन है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. शूटर के बारे में पता चला है कि वह कैलिफोर्निया में टीचर है और उसने पिछले राष्ट्रपति चुनाव में कमसा हैरिस को प्रेसिडेंड बनाने वाले कैंपेन के लिए डोनेशन भी दिया था. हमलावर टोमस एलन का डेमोक्रेटिक पार्टी लिंक भी निकलकर सामने आ रहा है

हसोर्स :ndtv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *