आगरा // स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सख्त रुख अपनाया है।

Spread the love

एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनीष बंसल

आगरा | स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षणकर चिकित्सा व्यवस्थाओं की हकीकत परखी निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया जहां मरीजों को दी जा रही सुविधाओं साफ सफाई चिकित्सा व्यवस्था को बारीकी से देखा अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश की गति बढ़ाई जाए डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए इसके लिए लेबर की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा होना चाहिए निरीक्षण के दौरान डीएम मनीष बंसल ने वर्त मान व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। उन्होंने आश्वा सन दिया कि किसीभी स्तर पर प्रशासनिक सहयोग की जरूरत पड़ेगी तो जिला प्रशासन पूरी मदद करेगा औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे अस्पताल प्रशासन में भी सक्रियता बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *