यूपी गाजीपुर स्पेशल–26 फिल्म सिन // GST टीम लखनऊ से आई है। लखनऊ का नाम सुनकर व्यापारी भयभीत हो गए तुरन्त बेपरियों ने तीस, दस, बीस हजार दे दिए एक दुकान दार बोला एक रुपया नहीं देंगे, भांडा फोड़ हुआ सारे नकली स्पेशल 26 थे 7 हुए गिरफ्तार

Spread the love

उत्तर प्रदेश –
जिला गाजीपुर में स्पेशल–26 फिल्म की तरह कुछ लोग इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर कई दुकानों पर पहुंचे। कार्रवाई का डर दिखाकर पैसा वसूला। एक दुकानदार को शक हुआ। उसने पुलिस बुला ली। 7 नकली IT अफसर पकड़े गए।

अनिल कुमार
सदानंद प्रसाद
प्रमोद कुमार
रवि पटेल
देवा पटेल
संकेत गुप्ता
सुशीला गुप्ता
गाजीपुर में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर व्यापारियों से वसूली का मामला सामने आया है। ये गिरोह दुकानों पर जाकर व्यापारियों से वसूली करता था। एक दुकानदार की सतर्कता के कारण सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अक्षय कुमार और अनुपम खेर की फिल्म स्पेशल-26 की तर्ज पर ठगों ने योजना बनाई थी, लेकिन दुकानदार की सतर्कता के चलते सभी रंगे हाथ पकड़े गए। पुलिस ने महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी गिरोह के लोग मौका पाकर भाग निकले। वसूली का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि ये लेाग फर्जीवाड़ा करके कहीं इन्कम टैक्स, सेल टैक्स तो कहीं जी एसटी टीम बताकर लूटपाट कर रहे थे। इनका कहना था कि यह टीम लखनऊ से आई है। लखनऊ का नाम सुनकर व्यापारी भयभीत हो जा रहे थे। सबसे पहले यह लोग कस्बा स्थित सीताराम केराना स्टोर से डरा धमकाकर पचास हजार रुपए मांगने लगे। दुकानदार ने बहुत हाथ पैर जोड़ा तो दस हजार रुपए लेने पर तैयार हुए।
तुरंत दस हजार रुपए ले लिए। उसके बाद मुरत प्रजापति की दुकान पर पहुचे वहां तीन हजार रुपए ले लिए, उसके बाद श्री निवास किराना स्टोर पर पहुंचे वहां तीस हजार रुपए मांगने लगे।

वहां काफी बहस के बाद लोगो को शक हुआ तो फर्जी टीम का भंडा फूट गया। मौका पाकर फर्जी टीम का मुख्य सरगना सरस गुप्ता फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तुरंत एक महिला सहित सात लोगो को पकड़ा लिया। एक चार पहिया वाहन को पकड़कर थाने ले आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *