पुणे में मजदूरी करता है युवक:अनीश कुमार एक महीने पहले ही पुणे से घर लौटा था, जहां वह टाइल्स की दुकान में मजदूरी करता था. मंगलवार शाम वह दोबारा पुणे जाने के लिए घर से निकला था लेकिन बुधवार सुबह अचानक टावर पर चढ़कर बैठ गया.
‘

मेरी प्रेमिका को बुला दो’:चौंकाने वाली बात यह रही कि युवक ने खुद ही सुबह करीब 11 बजे डायल 112 पर कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी. उसने साफ तौर पर कहा,’अगर मेरी प्रेमिका को मौके पर नहीं बुलाया गया तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगा.’
करीब आठ घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान रेल महकमे के सभी विभागों के अधिकारी मिनट-मिनट की जानकारी लेते रहे। रेल, जिला पुलिस और सीआईडी की टीमें भी पूरे समय मौके पर डटी रहीं।
इस दौरान सभी की नजरें ऊंचे वेव टावर पर टिकी रहीं। रेल यात्रियों से लेकर राहगीर तक रुककर घटनाक्रम देखते और तस्वीरें लेते रहे। टावर की ऊंचाई अधिक होने के कारण कलमबाग रोड से गुजरने वाले लोगों की नजर भी सीधे युवक पर पड़ रही थी। देखते ही देखते आसपास काफी भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।












Leave a Reply