जे०पी० जनता दल, देवधर ने किया” मेयर सम्मान-समारोह” का भव्य आयोजन
देवघर । प्रवेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा)
स्थानीय राजाबगीचा स्थित प्रभा कुज भवन में जे० पी० जनता दल के अखिलेश सिंह, दीपक जायसवाल, संजय सिन्हा एवं सुनिता सिंह के अगुवाई मे ” मेयर सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित मेयर श्री रवि राउत, डिप्टी मेयर टीप चटर्जी को पौधा, अंग-वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही, स्थानीय वार्ड पार्षद मृत्युन्जय राउत, कार्तिक यादव, पार्टी के केंद्रीय राष्ट्रीय सचिव श्याम नन्दन सिंह, समाज सेवी मिथिलेश बाजपेयी को भी अंगवस्त्र पुष्प व माला पहनाकर सम्मान किया गया। मौके पर बक्ताओं ने इस ऐतिहासिक तीर्थनगरी में स्वच्छता व सफाई पर विशेष जोर देने हेतू नवनिर्वाचित मेयर का ध्यान आकृष्ट किया। मेयर श्री रवि राउत जी ने भी लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कदम से कदम मिलाकर चलने एवं स्वच्छता का आश्वासन दिया। मौके पर, भारी संख्या में समाज के प्रबुद्ध लोग, महिलाएँ, समाजसेवी एवं नगरवासी मौजूद थे।












Leave a Reply