Maharastra Breaking//एक पेनड्राइव और 58 अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील कृत्यों के वीडियो क्लिप, मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड अधिकारी और ज्योतिष का भांडा फोड़

Spread the love

महाराष्ट्र पुलिस ने नासिक से ज्योतिष अशोक खरात को आध्यात्मिकता की आड़ में 35 साल की एक महिला के साथ बार-बार रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता आरोप है कि पूजा-पाठ के बहाने ज्योतिषी में उसे नशीला पदार्थ खिलाया, हिप्नोटाइज किया और उसके भरोसे का गलत फायदा उठाकर उसका यौन शोषण किया।

पुलिस की जांच में पता चला है कि यौन शोषण सिर्फ एक महिला तक ही सीमित नहीं था। पुलिस के मुताबिक, खरात जो खुद के कैप्टन कहता था क्योंकि वह मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड अधिकारी है, वो महिलाओं को उनकी निजी समस्याओं को सुलझाने का वादा करते अपने ऑफिस बुलाता था। पुलिस ने बताया कि वह उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर हिप्नोटाइज कर देता था।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद वह महिलाओं में डर पैदा करते, खास तौर पर उनके पतियों की मौत की धमकी देकर या तांत्रिक विद्या से जुड़े डर का इस्तेमाल करके उनके साथ रेप करता था। पुलिस को जांच में पता चला है कि खरात ने अपने ऑफिस में छिपे हुए सीसीटीवी कैमरा भी लगा रखे थे। पुलिस ने एक पेन ड्राइव बरामद की है, जिसमें कथित तौर पर 58 अलग-अलग महिलाओं के साथ किए गए अश्लील कृत्यों के वीडियो क्लिप मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *