गाजियाबाद में एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे 25 लाख रुपये हड़प लिए। आर्थिक नुकसान और लगातार मानसिक दबाव के चलते युवती अवसाद में चली गई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
गाजियाबाद:एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, एक युवक ने उसे पहले शादी करने का झांसा दिया, फिर बाद में उसके 25 लाख रुपए हड़प लिए। बताया जा रहा है कि आर्थिक नुकसान और लगातार मानसिक दबाव के कारण युवती गहरे अवसाद में चली गई थी। इसी तनाव के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के वेव सिटी थाना क्षेत्र का है। परिजनों का आरोप है कि वेव थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति के परिवार में पत्नी, एक बेटा और 22 वर्षीय बेटी थी। पिता ने बताया कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने कई वर्षों से उसके बैंक खाते में धीरे-धीरे पैसे जमा किए थे, ताकि भविष्य में विवाह के समय किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो। खाते में कुल लगभग 25 लाख रुपये जमा थे, जो परिवार की वर्षों की बचत मानी जा रही थी।
Source :पत्रिका. कम












Leave a Reply