गाजियाबाद //तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके सुसाइड नोट में “सॉरी पापा… आई एम रियली सॉरी” लिखा

Spread the love

गाजियाबाद | तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके सुसाइड नोट में “सॉरी पापा… आई एम रियली सॉरी” लिखा था, जो उनके पिता के प्रति उनके प्यार और पश्चाताप को दर्शाता है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि तीनों बहनों को कोरियाई गेम की लत थी, और उनके पिता ने उन्हें ऑनलाइन गेम खेलने से मना किया था। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया।

तीनों बहनों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। जांचकर्ता चैट हिस्ट्री, ऐप के इस्तेमाल और ऑनलाइन कॉन्टैक्ट्स की जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि लड़कियों को खेल से किसने परिचित कराया और क्या कोई उन्हें दूर से निर्देश दे रहा था!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *