बीकानेर: खेजड़ी बचाओ महापड़ाव के तीसरे दिन की शुरुआत हवन के साथ की गई। इस अनशन में 29 संतों, 80 महिलाओं सहित कुल 363 लोग शामिल थे, जो अब बढ़कर 450 से अधिक हो चुके हैं।
प्रशासन ने जोधपुर और बीकानेर में खेजड़ी कटाई पर रोक लगाने की बात कही, लेकिन आंदोलनकारियों का कहना है कि उन्हें केवल आंशिक नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में खेजड़ी और 50 वर्ष से अधिक पुराने पेड़ों की कटाई के विरुद्ध कड़ा कानून चाहिए। स्वामी सच्चिदानंद जी ने स्पष्ट शब्दों में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो इतिहास स्वयं को दोहरा सकता है।
खेजड़ीबचाओमहापड़ाव
खेजड़ीबचाओपर्यावरण_बचाओ
सोर्स:ऑल इंडिया न्यूज़पेपर.












Leave a Reply