पति राहुल ने परिवार के सामने पत्नी तनु को मजाक में बोला बंदरिया पत्नी ने सूइसाइड कर लि

Spread the love

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां हंसी-मजाक की एक मामूली बात जानलेवा साबित हो गई. यहां तनु नाम की एक महिला ने सिर्फ इसलिए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली क्योंकि उसके पति राहुल ने परिवार के सामने उसका ‘रोस्ट’ (मजाक) कर दिया था. घर के जिस माहौल में ठहाके गूंज रहे थे, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि शब्दों के ये तीर एक हंसते-खेलते इंसान को मौत के दरवाजे तक ले जाएंगे.

सीतापुर में एक पारिवारिक समारोह से लौटने के बाद घर का माहौल खुशियों से भरा था और सभी सदस्य आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे. इसी गहमागहमी के बीच तनु के पति राहुल ने उसे मजाक-मजाक में कुछ ऐसा कह दिया, जो तनु के दिल को गहराई तक चुभ गया. पति के उस ‘रोस्ट’ से आहत होकर वह तुरंत कमरे के भीतर चली गई. जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली, तो घरवालों को अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर से बंद था.

4साल पहले हुई थी लव मैरिज

तनु के घर वालों ने बातचीत में बताया कि 4 साल पहले तनु और राहुल की शादी हुई थी. दोनों इंटर कास्ट थे. तनु और राहुल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद यह मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. इसके बाद फिर दोनों ने शादी कर ली.

तनु की बहन अंजलि ने बताया कि तनु को मॉडलिंग का शौक था और इसके लिए वह काफी सीरियस भी थी. उसका पति और फैमिली के कुछ लोग देर रात अपने रिश्तेदार के यहां सीतापुर एक फंक्शन में गए थे, जहां से वह घर लौटे घर लौटकर सभी लोग फैमिली टाइम स्पेंड कर रहे थे. इसी बीच मजाक- मजाक में राहुल ने अपनी पत्नी को बंदरिया बोल दिया. इसके बाद तनु उठाती है और अपने कमरे में चली जाती है. सभी को यह लगा कि थोड़ी देर में सब सामान्य हो जाएगा. काफी देर तक जब तनु ने कोई हरकत नहीं की तो लोगों को डाउट हुआ और लोग कमरे की तरफ गए तो दरवाजा अंदर से बंद था. खिड़की से झांक कर देखा तो तनु फंदे से झूल रही थी. Source:NDTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *