बैद्यनाथ धाम // भारत के स्वाभिमान हेतु स्वदेशी को मजबूती से अपनाना जरूरी_ प्रवेश गुप्ता,दर्शन समीक्षा

Spread the love

*स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठक सतीश कुमार ने कहा भारत के स्वाभिमान हेतु स्वदेशी को मजबूती से अपनाना जरूरी
देवघर। प्रवेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा)

बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित न्यू ग्रैंड होटल के परिसर में स्वावलंबी भारत अभियान एवं देश की वर्तमान परिस्थितियों पर एक परिचर्चा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठक श्री सतीश कुमार थे। उन्होंने बोलते हुए कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे युवा देश है। हमारे लोगों में कार्य करने की क्षमता अधिक है और हम निरंतर आर्थिक रूप से आगे मजबूत होते जा रहे हैं और अगले तीन वर्षों में विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएंगे। उन्होंने भारत के नागरिकों से अपील किया कि वे अमेरिकी सामानों सहित सभी विदेशी सामानों की जगह स्वदेशी समान स्थानीय या अपने देश में बनी हुई वस्तुओं की यथासंभव खरीदारी और उपयोग करें ताकि अमेरिका द्वारा भारत पर मनमाने ढंग से लगाए जा रहे टैरिफ का हम मुंहतोड़ जवाब दे सकें और भारत आर्थिक सांस्कृतिक एवं सामरिक रूप से मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि स्थानीय वस्तुओं की खरीदारी कर हम अपने देश के उद्योग धंधों को प्रगति की राह पर ले जाने के साथ ही बेरोजगारी को दूर करने में सहयोगी बन सकते हैं।
आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक श्री मनोज कुमार सिंह ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवघर चेंबर ऑफ कॉमर्स के शिव सर्राफ पंकज मोदी, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक संजय कुमार सिंह, स्वावलंबी भारत अभियान के जिला पूर्णकालीन अमर कुमार सिन्हा ,जिला सह समन्वयक जीवेश कुमार सिंह जिला सहसंयोजक राजीव झा , श्री प्रभाष गुप्ता, ऋतुपति दस, महेश दुबे,अभय कुमार सिंह, आशा झा, माया केशरी, लक्ष्मी देवी, सुप्रिया गुप्ता, खुशबू कुमारी , ऋतुपति दास, गिरीश कुमार सिंह, पंकज भदौरिया, बबलू मित्रा,एस डी मिश्रा, एस झा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
सधन्यवाद
भवदीय
संजय कुमार सिंह
जिला संयोजक
स्वदेशी जागरण मंच, देवघर
झारखंड
👏👏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *