दिल्ली//डिजिटल अरेस्ट के नाम पर NRI बुजुर्ग दंपति से ले गए 15 करोड़,नकली पुलिस नकली जज का ड्रामा में खाली हो गया अकाउंट

Spread the love


नकली पुलिस नकली जज, NRI बुजुर्ग दंपत‍ि से 14.5 करोड़ की साइबर ठगी, जानें 17 दिन की पूरी कहानी
साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी काली करतूत को अंजाम दे डाला है। इस बार निशाना बनी दिल्ली की बुजुर्ग दंपति, जो अमेरिका से आकर यहां बसे थे। कैसे वो जाल में फंसे, ठगों ने क्या-क्या किया, डिजिटल अरेस्ट की इनसाइड स्टोरी।

डॉक्टर ओम तनेजा (81 साल), संयुक्त राष्ट्र में रहे और अमेरिकी सरकार में भी अधिकारी रहे। उनकी पत्नी डॉक्टर इंदिरा तनेजा (77 साल), न्यू जर्सी में डॉक्टर रही हैं। करीब 10 साल पहले बुजुर्ग दंपत्ति अमेरिका की लाइफ छोड़कर फिर से अपने देश लौट आए और दिल्ली आ बसे। मन में समाज सेवा करने का भाव था। ट्रस्ट बनाया और जरूरतमंद लोगों की मदद में लग गए। हमेशा दूसरों की मदद करने की इच्छा रखने वाली इस बुजुर्ग दंपति को बड़ा झटका लगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *