बरेली में मुस्लिम महिला ने मंदिर में शादी की:सिंदूर लगवाकर बोली- मैं रामभक्त, हलाला से परेशान होकर इस्लाम छोड़ा बरेली की रहने वाली 24 साल की नूरजहां अब पूनम बन गई हैं। उन्होंने एक हिंदू लड़के से मंदिर में शादी कर ली है। दोनों 7-8 महीने से रिलेशनसिप में थे।
बरेली में मुस्लिम महिला ने मंदिर में शादी की:सिंदूर लगवाकर बोली- मैं रामभक्त, हलाला और बुरका पसंद नहीं
बरेली4 घंटे पहले
बरेली की रहने वाली 24 साल की नूरजहां पूनम बन गईं। उन्होंने हिंदू लड़के से मंदिर में शादी कर ली। दोनों 7-8 महीने से रिलेशनशिप में थे। पूनम का कहना है कि मैंने तीन तलाक और हलाला से परेशान होकर इस्लाम छोड़ने का फैसला किया था।
मुझे तीन बार तलाक दिया जा चुका है। हलाला भी किया गया। हिजाब-बुरका अच्छा नहीं लगता। इन सबसे परेशान होकर मैंने हिंदू लड़के से शादी की। मैं पिछले 5 साल से भगवान राम को मानती हूं। मंदिर जाती हूं और पूजा भी करती हूं। यही वजह थी कि घर वाले अक्सर मुझे डांटते थे।
पंडित केके शंखधार ने नूरजहां को विधि-विधान से गोमूत्र और गंगाजल पिलाया। गायत्री मंत्र पढ़वाकर हिंदू धर्म में शामिल किया। शादी में लड़का-लड़की के परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र का है।
नूरजहां ने धर्म बदलकर बरेली के मंदिर में एक हिंदू लड़के से शादी की।
अब जानिए पूरा मामला….
नूरजहां मूलरूप से लखीमपुर खीरी के रहने वाली हैं। वह अभी दिल्ली के मुंडेरा में किराए पर रहती हैं। एक खिलौना बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती हैं। यहीं उनकी मुलाकात बरेली के रहने वाले धर्मपाल से हुई। धर्मपाल भी यहीं मजदूरी करते हैं। किराए पर कमरा लेकर रहते हैं।
धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों शादी करने के लिए तैयार हुए। धर्मपाल, नूरजहां को लेकर बरेली आए। पंडित केके शंखधार को बताया कि हम दोनों को शादी करनी है। इसके बाद शुक्रवार शाम दोनों की विधि-विधान से शादी कराई गई।
8 महीने से थे लिव-इन में, अब की शादी नूरजहां ने बताया- मैं और धर्मपाल एक-दूसरे को 5 साल से जानते हैं। दिल्ली में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मैंने अपनी मर्जी से शा












Leave a Reply