24 जैन तीर्थंकरों ने समाज को करुणा, मैत्री, अहिंसा तथा ‘जियो और जीने दो’ के पावन संदेश से विश्व मानवता को अनुपम प्रेरणा दी। उनकी यह शिक्षा परंपरा आज भी पूर्णतः प्रासंगिक है।
जनपद गाजियाबाद में आज पंचकल्याणक महा महोत्सव एवं भगवान पार्श्वनाथ जी की भव्य मूर्ति और 100 दिन में निर्मित गुफा मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभाग किया।
पूज्य संत श्री तरुण सागर जी महाराज की पावन स्मृतियों को नमन एवं पूज्य आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज, जैन मुनियों, संतों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन व पंचकल्याणक महा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु मेरी शुभकामनाएं।
जय जिनेन्द्र












Leave a Reply