भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में मंधाना ने सगाई की अंगूठी दिखाते हुए एक वीडियो साझा किया था।
अब शादी से ठीक पहले पलाश मुच्छल ने स्मृति को बड़ा सरप्राइज दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में—जहां भारतीय महिला टीम ने 2025 वर्ल्ड कप जीता था—पलाश ने स्मृति को विशेष अंदाज़ में प्रपोज किया। इस खास पल का वीडियो पलाश ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।












Leave a Reply