कुलगुरु को विशिष्ट शिक्षक पुरस्कार
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु को आज एक विशिष्ट सम्मान प्राप्त हुआ।
उन्हें “पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी विशिष्ट शिक्षक पुरस्कार (Padma Vibhushan Dr. Murli Manohar Joshi Legendary Teachers Award – 2025)” से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार स्वयं पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में उनके करकमलों द्वारा प्रदान किया गया — यह विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
यह सम्मान Federation for World Academics (FWA) द्वारा आयोजित 8वें वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर घोषित किया गया।
सम्मेलन का विषय था —
“प्रौद्योगिकी, अध्यापन और अधिगम : अवसर एवं चुनौतियाँ”।
यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2025 को ले मेरिडियन, जनपथ, नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ।
हमारे कुलगुरु, जो सम्पूर्ण भारत में संस्कृत के पुनरुत्थान और विश्वविद्यालय के विकास हेतु सतत् प्रव्रजक के समान कार्यरत हैं, इस सम्मान से विभूषित हुए — यह सम्पूर्ण सारस्वत परिवार के लिए गौरव की अनुभूति है।
उनका जीवन-मंत्र “अहर्निशं सेवामहे” (हम दिन-रात सेवा करते हैं) विश्वविद्यालय की आत्मा बन चुका है।
शास्त्र-संरक्षण के साथ-साथ छात्र-संरक्षण में समर्पित उनके प्रयासों ने इस पुरस्कार को सार्थक बनाया है।
इस उपलब्धि से सम्पूर्ण सारस्वत परिवार हर्ष और गर्व से आलोकित है।
ॐ स्वस्ति।












Leave a Reply