शहीद आश्रम रोड में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन
देवघर। प्रवेश गुप्ता देवघर (दर्शनसमीक्षा)
हिन्दू जागरण की दिशा को नई चेतना, नई ऊर्जा एवं गति प्रदान करने हेतू स्थानीय शहीद आश्रम रोड स्थित शिव बस्ती में सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता व समरसता हेतू विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाएँ, पुरुष, युवा एवं समाजसेवी व प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सनातन धर्म को मजबूत करने ,हिन्दूओं को जागरूक करने हेतू वकताओ ने अपने अपने महत्त्वपूर्ण विचार रखें। मौके पर, जामताड़ा-नारायणपुर से आयें सनातन अभियान के झारखंडी बाबा ने नैतिकता व धर्म को हिन्दू समाज की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने हिन्दूओं के नाम के आगे सनातनी लगाने का आहवान किया। साथ ही, उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की बात कही। मौनी बाबा आश्रम की महंत साध्वी मांडवी अनुचारी ने नारी शक्ति एवं नारीयो की भूमिका को अहम् व महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर संघ के प्रांत कार्यवाहक संजय कुमार ने कहा कि धर्म समाज को जोड़ने और सही मार्ग पर ले जाने का माध्यम है। इसके लिए हमें स्व पर विशेष जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि संघ की अनेकों अनुषंगी इकाईया हर क्षेत्रो मे हिन्दुओ के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।हर हिंदूओ को जागरूक होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र भक्ति वंदना के साथ किया गया।












Leave a Reply