नाइजीरिया ब्रेकिंग //नाइजीरियाई सैन्य जेट विमानों ने गलती से बमबारी , हादसे में 200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

Spread the love

बोको हराम आतंकवादियों का पीछा कर रहे नाइजीरियाई सैन्य जेट विमानों ने गलती से योबे के गीदाम जिले के फुचिमेरम वार्ड स्थित जिल्ली बाजार पर बमबारी कर दी। इस हादसे में 200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी राज्य योबे से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बोको हराम आतंकवादियों का पीछा कर रहे नाइजीरियाई सैन्य जेट विमानों ने गलती से योबे के गीदाम जिले के फुचिमेरम वार्ड स्थित जिल्ली बाजार पर बमबारी कर दी। इस हादसे में 200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पार्षद और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला उस समय हुआ जब बाजार में बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्राहक मौजूद थे। योबे के गीदाम जिले के पार्षद और पारंपरिक प्रमुख लॉवन जन्ना नूर गीदाम ने बताया कि हवाई हमले में अब तक 200 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। घायलों को योबे और बोर्नो राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *