मध्यप्रदेश // प्रेमी को पाने के लिए पति की दी 1 लाख की सुपारी, अपने पति की मौत पर विलाप किया और इंसाफ की गुहार लगाई ,पुलिस ने मात्र 36 घंटों के अंदर हिरासत में लिया सुंदरी को,,

Spread the love

धार-मध्यप्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में मानवता और पवित्र रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। जिस पत्नी ने समाज के सामने अपने पति की मौत पर विलाप किया और इंसाफ की गुहार लगाई, वही इस खौफनाक हत्याकांड की मुख्य मास्टरमाइंड निकली। धार पुलिस ने मात्र 36 घंटों के भीतर मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उसकी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या थी वह खौफनाक रात?
7 अप्रैल की दरम्यानी रात प्रियंका ने पुलिस को सूचना दी कि घर में 3-4 नकाबपोश बदमाश घुसे थे। उसने दावा किया कि लुटेरों ने उसे और उसके पति को अलग-अलग कमरों में बंधक बनाया, गहने और नकदी लूटी और विरोध करने पर उसके पति देवकृष्ण की बेरहमी से हत्या कर दी। प्रियंका ने खुद को भी बंधक दिखाए जाने के लिए अपने हाथ-पांव खुद बांध लिए थे ताकि पुलिस को मामला शुद्ध रूप से डकैती और मर्डर का लगे।
पुलिस को कैसे हुआ शक?
जांच के दौरान पुलिस को प्रियंका के बयानों में कई विरोधाभास मिले। एएसपी पारुल बेलापुरकर के नेतृत्व में जब फॉरेंसिक टीम ने मुआयना किया, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

गहनों की बरामदगी:

प्रियंका ने जिन गहनों के लूटे जाने की बात कही थी, वे घर के भीतर ही छिपे हुए मिले।
चोट के निशान: मृतक के सिर पर किया गया वार किसी अनाड़ी लुटेरे का नहीं, बल्कि गहरी नफरत और सोची-समझी साजिश का परिणाम लग रहा था

Source:Newzo डिजिटल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *