रेमंड के पूर्व चैयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया, इसकी जानकारी उनके बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी.
उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में होगा. विजयपत सिंघानिया और उनके बेटे गौतम सिंघानिया के रिश्ते बेशक फिलहाल ठीक-ठाक थे,
लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब दोनों के रिश्तों के बीच कड़वाहट आ गई थी और उस समय एक इंटरव्यू में विजयपत ने कहा था कि रेमंड की कमान बेटे को सौपकर उन्होंने बहुत बड़ी गलती की.
एक इंटरव्यू में विजयपत सिंघानिया ने पिता-पुत्र के रिश्ते में आई खटास को खुलकर सामने रखा. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने उन्हें घर से बाहर कर दिया और अब अपनी पत्नी नवाज मोदी के साथ भी विवाद चल रहा है. विजयपत ने कहा कि अगर उनकी बहू मदद के लिए उनके पास आती हैं तो वह उसका समर्थन करेंगे.












Leave a Reply