राहत की बड़ी खबर// होर्मुज स्ट्रेट क्रॉस कर तीन बड़े क्रूड ऑयल टैंकर पहुंचेंगे मुंद्रा पोर्ट, 28-29 मार्च को पहुंचने की उम्मीद

Spread the love

राहत की बड़ी खबर

होर्मुज स्ट्रेट क्रॉस कर तीन बड़े क्रूड ऑयल टैंकर पहुंचेंगे मुंद्रा पोर्ट, 28-29 मार्च को पहुंचने की उम्मीद, भारतीय झंडे वाले तीन और बड़े क्रूज टैंकर होर्मुज स्ट्रेट को पार कर भारत पहुंचने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों टैंकर 28 से 29 मार्च तक मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच जाएंगे

नई दिल्ली– पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव और संवेदनशील होर्मुज स्ट्रेट के पास मिल रही खतरनाक चुनौतियों के बीच देश की एनर्जी सप्लाई को लेकर बड़ी खबर है। होर्मुज स्ट्रेट को क्रॉस कर तीन विशाल क्रूड टैंकर भारत पहुंचने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक हंबल वॉरियर’ समेत तीन जहाज मुंद्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। तीनों जहाज 28 या 29 मार्च तक मुंद्रा पोर्ट पहुंच जाएंगे।

कब भारत पहुंचेंगे तीनों जहाज?

जानकारी के मुताबिक हंबल वॉरियर शिप 28 मार्च तक मुंद्रा पहुंच जाएगा जबकि एमटी ओडेसा 29 मार्च तक और एमटी फॉसिल के 29 मार्च तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं देश के लिए एलपीजी लेकर आ रहा ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ के लिए पोर्ट रोटेशन की घोषणा अभी बाकी है। कल 26 मार्च को दोपहर 12.00 बजे तक इनकी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। इसके बाद ही यह तय होगा कि LPG से लदे ये जहाज 27 और 28 मार्च को भारत के किस विशिष्ट पोर्ट पर अपनी खेप उतारेंगे। ये दोनों जहाज भी सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट को क्रॉस कर चुके हैं।

दोनों एक-दूसरे के करीब चल रहे हैं। इन जहाजों पर लदी गैस देश में लगभग एक दिन की खाना पकाने की गैस की खपत के बराबर है। खाड़ी से भारत तक पहुंचने में जहाज को आमतौर पर दो से ढाई दिन लगते हैं।

जहाजों की आवाजाही पर नजर

बता दें कि ईरान युद्ध के चलते होर्मुज स्ट्रेट इन दिनों बेहद खतरनाक और संवेदनशील इलाका घोषित हो चुका है। इस इलाके से गुजरने वाले जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक हो चुके हैं। ऐसे में इस इलाके से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। शिपिंग मंत्रालय और पोर्ट अथॉरिटी इन जहाजों की आवाजाही पर पल-पल की नजर बनाए हुए हैं ताकि सुरक्षा और आपूर्ति में कोई बाधा न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *