प्रेम विवाह से बौखलाए भाइयों का खौफनाक हमला- पुलिस कस्टडी में मेडिकल के दौरान युवती पर फायरिंग, हालत नाजुक – CHC फतेहपुर में मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल, आरोपी भाई फरार, गिरफ्तारी को पुलिस की कई टीमें गठित…
सहारनपुर : जनपद में सनसनी फैलाने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह से नाराज़ सगे दो भाइयों ने अपनी ही सगी बहन को गोली मार दी-घटना थाना बेहट क्षेत्र के CHC फतेहपुर की है, जहां पुलिस कस्टडी में मेडिकल के लिए लाई गई युवती पर अचानक उसके भाई रवि और मोंटी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी- बताया जा रहा है कि जैसे ही युवती को पुलिस गाड़ी में बैठाया जा रहा था, तभी हमलावरों ने हमला बोल दिया- गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत पीजीआई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया- पुलिस सुरक्षा में हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं- एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया है-पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है!!ll
Source News परिक्रमा रिपोर्ट: नवाजिश खान / सुभाष कश्यप/ डिंपल धीमान
प्रेम विवाह से बौखलाए भाइयों का खौफनाक हमला- पुलिस कस्टडी में मेडिकल के दौरान युवती पर फायरिंग, हालत नाजुक – CHC फतेहपुर में मचा हड़कंप












Leave a Reply