महाराष्ट्र पुलिस ने नासिक से ज्योतिष अशोक खरात को आध्यात्मिकता की आड़ में 35 साल की एक महिला के साथ बार-बार रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता आरोप है कि पूजा-पाठ के बहाने ज्योतिषी में उसे नशीला पदार्थ खिलाया, हिप्नोटाइज किया और उसके भरोसे का गलत फायदा उठाकर उसका यौन शोषण किया।
पुलिस की जांच में पता चला है कि यौन शोषण सिर्फ एक महिला तक ही सीमित नहीं था। पुलिस के मुताबिक, खरात जो खुद के कैप्टन कहता था क्योंकि वह मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड अधिकारी है, वो महिलाओं को उनकी निजी समस्याओं को सुलझाने का वादा करते अपने ऑफिस बुलाता था। पुलिस ने बताया कि वह उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर हिप्नोटाइज कर देता था।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद वह महिलाओं में डर पैदा करते, खास तौर पर उनके पतियों की मौत की धमकी देकर या तांत्रिक विद्या से जुड़े डर का इस्तेमाल करके उनके साथ रेप करता था। पुलिस को जांच में पता चला है कि खरात ने अपने ऑफिस में छिपे हुए सीसीटीवी कैमरा भी लगा रखे थे। पुलिस ने एक पेन ड्राइव बरामद की है, जिसमें कथित तौर पर 58 अलग-अलग महिलाओं के साथ किए गए अश्लील कृत्यों के वीडियो क्लिप मौजूद हैं।












Leave a Reply